भाजपा शासन में मजदूरों की स्थिति चिंताजनक : गंगेश्वर दत्त शर्मा जिलाध्यक्ष, सीटू

शब्दवाणी समाचार, वीरवार 13 जनवरी  2022, गौतम बुध नगर। श्रम विभाग में व्याप्त अनियमितता/ अव्यवस्थाओ पर मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के आधार पर कार्य करते हैं जब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा मजदूरों के हित में कार्य करने की है ही नहीं तो अधिकारी भी मजदूरों की क्यों सुनेंगे यही कारण है कि नोएडा श्रम कार्यालय से मजदूरों को न्याय नहीं मिल पा रहा है मजदूर को गैरकानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया जाए तो उसे कार्य पर नहीं रखवाया जा रहा है,  कार्य करने के बाद वेतन नहीं दिया तो उसे उसका वेतन भी समय से नहीं दिलवाया जा रहा है मजदूर न्याय की आस में श्रम कार्यालय आते हैं लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं होती है, छोटे-छोटे मामले भी सालों साल चलते हैं श्रम विभाग में न्याय के नाम पर सिर्फ तारीख ही मिलती है उन्होंने कहा कि बीएल इंटरनेशनल, अनमोल इंडस्ट्री आरबी लेटेस्ट, एक्सीलेंट टूल्स आदि दर्जनों कारखानों के मजदूरों की समस्याओं कई माह से लंबित है लेकिन श्रम विभाग उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करवा पा रहा है उन्होंने कहा कि जनपद के मजदूरों की हालत बहुत खराब है। 

श्रम विभाग, जिला प्रशासन व प्रदेश की सरकार मजदूर हितों की उपेक्षा पूर्ण रुख के चलते उद्योगपतियों के हौसले बुलंद है और वे खुलेआम श्रम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मजदूरों का मानसिक व आर्थिक रुप से शोषण कर रहे हैं। उक्त के खिलाफ मजदूर संगठित होकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल देते हैं उक्त हालात के खिलाफ ही मजदूर संगठनों ने 23 व 24 फरवरी 2022 को हड़ताल करने का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नोएडा श्रम कार्यालय व श्रम न्यायालय में व्याप्त अनियमितताओं को समाप्त कर अधिकारियों/ कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए, अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त स्थानों पर नियुक्ति कर लंबित मांगों/ समस्याओं का सम्मान जनक समाधान कराया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मजदूर संगठन आंदोलन करने को विवश होंगे। साथ ही सीटू गौतम बुध नगर जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें नमन व याद करते हुए सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर