एमजी जेडएस ईवी 2022 का फर्स्ट लुक आया सामने
शब्दवाणी समाचार, शनिवार 5 फरवरी 2022, मुंबई। एमजी ने 2020 में जेडएस ईवी लॉन्च की थी और यह कार इलेक्ट्रिक वाहन के वर्ग में सबसे व्यवहारिक पेशकशों में से एक है। यहां नई जेडएस ईवी 2022 का फर्स्ट लुक और दूसरी अन्य जानकारियां दी जा रही हैं, जिन्हें आप इस कार के बारे में जरूर जानना चाहेंगे। एमजी जेडएस ईवी 2022 अपडेटेड फ्रंट फेशिया, एलईडी हेडलैम्प्स, डीआरएल, नये अलॉय व्हील डिजाइन, नये बम्पर और नई टेललाइट डिजाइन के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा, नई एमजी जेडएस ईवी व्यापक फीचर्स की सूची के साथ आने की उम्मीद है, जो भारी संख्या में खरीदारों को आकर्षित करेगी।
Comments