नोएडा मीडिया क्लब कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई

शब्दवाणी समाचार, शनिवार 12 फरवरी  2022, ( के लाल) गौतम बुध नगर। नोएडा मीडिया क्लब की शुक्रवार को कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता श्री जगत सिंह अवाना और संचालन श्री विनोद राजपूत ने किया। कार्यकारिणी के 28 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यवृत्त इस प्रकार है। 

1. कार्यकारिणी में कार्य विभाजन पर विचार : कार्यकारिणी के चुनाव के समय 20 बिंदु वाला एजेंडा जारी किया गया था। इन सारे बिंदुओं पर काम करने के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। जिनका विस्तृत ब्यौरा अलग से साझा किया जाएगा।

2. राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण शुरू करवाने के लिए जिम्मेदारी निर्वाह : कार्यकारिणी के 3 सदस्य अगले सप्ताह धौलपुर का दौरा करके स्मारक के लिए आवश्यक पत्थर का चयन करेंगे। श्री राजकुमार चौधरी ने निर्माण पर आने वाले खर्च को वहन करने का दायित्व लिया है।

3. कार्यालय आवंटन प्रक्रिया की स्थिति पर विचार : कार्यकारिणी को जानकारी दी गई की पत्रावली मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय से सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष कार्य अधिकारी को भेजी जा चुकी है।

4. फ्री स्पीच मैगजीन का प्रकाशन : 10 मार्च तक मैगजीन का प्रकाशन किया जाएगा। 28 फरवरी तक विज्ञापन और आर्टिकल नोएडा मीडिया क्लब की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजे जा सकते हैं। जो साथी मैगजीन में के लिए विज्ञापन देंगे, उन्हें 15% कमीशन दिया जाएगा। विज्ञापन के लिए जरूरी प्रपोजल और रेट कार्यालय के लिए जा सकते हैं।

5. यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री : अभी कार्ड नहीं बन पाएंगे। टोल फ्री के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कोषाध्यक्ष श्री मनोज भाटी का मोबाइल नंबर 9654370798 उपयोग करें। यात्रा से एक घंटा पूर्व श्री मनोज भाटी से संपर्क करके सूचना उपलब्ध करवा दें। टोल फ्री हो जाएगा। यह सुविधा केवल नोएडा मीडिया क्लब के सदस्यों को मिलेगी।

6. हेल्थ इन्श्योरेंस पॉलिसी पर विचार : नोएडा मीडिया क्लब की ओर से ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी करवाने का निर्णय लिया गया है। जिस पर बाजार में प्रचलित दरों के सापेक्ष 50% डिस्काउंट मिलेगा। इच्छुक साथी श्री देवेंद्र कुमार से संपर्क कर सकते हैं।

7. नई मेम्बरशिप : नई मेंबरशिप के लिए सदस्यता नियमावली बनाई जा रही है। यह नियमावली अध्यक्ष और महासचिव बनाकर कोड, एथिक्स एंड डिसीप्लिनरी कमिटी को भेजेंगे। कमेटी की सिफारिश और संस्तुति मिलने के बाद कार्यकारिणी नए मैनुअल को पास करेगी। उसके बाद नई मेंबरशिप शुरू की जा सकेगी। यह पूरी प्रक्रिया अगले महीने होने वाली कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व पूरी कर ली जाएगी।

8. कार्यालय में मिनी कैंटीन शुरू होगी : कार्यालय में एक मिनी कैंटीन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स की व्यवस्था की जाएगी। यह खाद्य सामग्री न्यूनतम दरों पर सदस्यों व आगंतुकों को उपलब्ध रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया