मनोज तिवारी, निरहुआ व पवन सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का मेला

 

◆ भोजपुरी सिनेमा चैनल पर 

शब्दवाणी समाचार, वीरवार 3 फरवरी  2022, नई दिल्ली। सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों को दिखाने के लिए दर्शकों में लोकप्रिय टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा 2022 में भी धमाकेदार मनोरंजन पेश करने के लिए तैयार है। इस मूवी चैनल पर फरवरी का महीना बड़ा ही ख़ास होने वाला है इस महीने में हर तरह के मनोरंजन का एक मिश्रण दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा। यह चैनल बड़ी ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्मों को दिखाने जा रहा है तो दर्शक टोटल धमाल एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि भोजपुरी सिनेमा चैनल पर बेहद रोमांचक फिल्मों का मेला लगने वाला है।

1 फरवरी भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गायक अभिनेता मनोज तिवारी का जन्मदिन है और उनके बर्थडे का जश्न मनाने के लिए भोजपुरी सिनेमा मनोज तिवारी की एक अनूठी और ख़ास फिल्म "भईया हमार दयावान" प्रसारित कर रहा है। उसके बाद 2 फरवरी को जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के जन्मदिन पर उनकी एक विशेष फ़िल्म "हम हईं दूल्हा हिंदुस्तानी" का प्रसारण है, जो निरहुआ के फैन्स के लिए एक उपहार स्वरूप होगा।

5 फरवरी को बसंत पंचमी का उत्सव भोजपुरी सिनेमा पर "भक्ति रस" प्रोग्राम के साथ मनाया जाएगा, जो बसंत पंचमी पर विशेष संगीत कार्यक्रम होगा। भक्ति रस बैंड का प्रसारण सुबह साढ़े चार बजे से छह बजे तक किया जाएगा। यह बैंड विभिन्न देवी देवताओं के भजनों के द्वारा आध्यात्मिकता का अनुभव लाने के लिए समर्पित है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शक देवी सरस्वती के भजनों को देख सुन कर भक्तिमय होंगे। वेलेंटाइन डे मनाने के लिए चैनल पर 2 दिनों के काउंट डाउन की प्लानिंग है। भोजपुरी सिनेमा पर 12 से 14 फरवरी तक सुपरहिट रोमांटिक फिल्में दिखाई जाएंगी, दर्शकों को लगातार रोमांटिक फिल्मों का मजा मिलेगा। फरवरी के इस महीने में दर्शकों के लिए एक खास तोहफा है, पवन सिंह, मधु शर्मा और सहर अफशा की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'एक दूजे के लिए 2' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा। भोजपुरी सिनेमा पर इस महीने भोजपुरी की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाएंगी और इस साल दर्शकों के लिए काफी कुछ धमाका होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर