एडटेक ब्रांड इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्य अब द ग्रेट प्लेस टु वर्क से प्रमाणित

◆ ग्रेट प्लेस टु वर्क® इंस्टिट्यूट ने एक कठिन कार्य संस्कृति मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से इन्फिनिटी लर्न को अपने संचालन के पहले वर्ष में प्रमाणित होने वाले सबसे कम उम्र के ब्रांड में से एक बना दिया है 

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 17 मई 2022, नई दिल्ली। एशिया के सबसे बड़े शिक्षण समूह श्री चैतन्य द्वारा स्थापित इनफिनिटी लर्न भारत में सबसे तेज गति से बढ़ती हुई एडटेक कंपनी है। इस कंपनी ने आज पूरे गर्व के साथ ‘ग्रेट प्लेस टु वर्क’ सर्टिफिकेशन™ प्राप्त करने की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पूरी तरह से इन्फिनिटी लर्न के कर्मचारियों द्वारा अपने अनुभवों और कंपनी को यह सम्मान जीतने के लिए यंगेस्ट के12 एडटेक ब्रांड बनाने के बारे में कही गई बातों के आधार पर दिया गया है। इनफिनिटी लर्न ग्रेट प्लेस टु वर्क के रूप में कंपनियों की प्रतिष्ठित सूची में भरोसा, गर्व, और संस्कृति सहित गुणवत्ता के मूल्यांकन पर शामिल हुई है। यह प्रमाणन एक विविधतापूर्ण, समावेशी और लोक-प्रथम संस्कृति के निर्माण के प्रति इनफिनिटी लर्न की वचनबद्धता को मान्यता प्रदान करता है।

टीम के सदस्यों ने ग्रेट प्लेस टु वर्क सर्टिफिकेशन™ की सूचना  में मदद के लिए निष्पक्ष रूप से संचालित सर्वेक्षण के प्रति योगदान किया, और 76% कर्मचारियों ने इनफिनिटी को शानदार कार्यस्थल (ग्रेट प्लेस टु वर्क) की संज्ञा दी है। इस सर्वेक्षण के प्रमुख बिन्दुओं में समुदाय के प्रति कंपनी के योगदान के बारे में सकारात्मक अहसास, इनफिनिटी लर्न में गर्व की भावना, और कार्य में निर्णय लेने की क्षमता शामिल थी। ग्रेट प्लेस टु वर्क सर्टिफिकेशन™ पूरे विश्व में कर्मचारियों और नियोक्ताओं द्वारा समान रूप से सम्मानित है और यह असाधारण कर्मचारी अनुभव की पहचान और मान्यता के लिए वैश्विक मानदंड है।

इस उपलब्धि का बखान करते हुए इनफिनिटी लर्न बाई श्री चैतन्य के सीईओ और प्रेसिडेंट, उज्जवल सिंह ने कहा कि, “अक्सर एक कर्मचारी का मूल्यांकन सबसे अधिक इस बात पर किया जाता है कि वह कितना आउटपुट दे सकता है।  हालांकि, हम कर्मचारियों को अपनी प्राथमिकता बनाने में गर्व का अनुभव करते हैं।  मैं अपने सभी सहकर्मियों को इनफिनिटी लर्न को “ग्रेट प्लेस टु वर्क” बनाने के लिए धन्यवाद देता हूँ। यह हमारे “शिक्षार्थी की सफलता के शक्तिकरण” (और बच्चे का सीखना सुनिश्चित करना) के उद्देश्य के प्रति उनके संकल्प और अडिग भरोसे के कारण ही संभव हुआ है। हम कार्य के सभी पहलुओं में “मालिक की तरह सोचें” की भावना का प्रसार करते हैं और उनके मूल्यवान एवं सम्मानित होने का अनुभव कराते हैं। उच्च भरोसा, उच्च कार्यप्रदर्शन की संस्कृति से सतत व्यावसायिक परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती हैं और प्रत्येक कर्मचारी शानदार स्थान का हिस्सा बन जाते हैं। और इस प्रकार वे सभी ‘शिक्षार्थी की प्रगति के उत्प्रेरण’ की दृष्टि के प्रति बचनबद्ध हैं तथा इनफिनिटी लर्न बाई श्री चैतन्य को सभी के लिए एक ग्रेट प्लेस टु वर्क बनाते हैं।

ग्रेट प्लेस टु वर्क शोध दर्शाता है कि शानदार कार्यस्थल की पहचान शानदार नेतृत्व, सतत कर्मचारी अनुभव और चिरस्थाई कार्यप्रदर्शन से होती है। इनफिनिटी लर्न अपने सभी कर्मचारियों को उनकी भूमिका, लिंग, सेवाकाल या संगठन में उनके स्तर से इतर स्थिर अनुभव प्रदान करने में सक्षम है। लीडर्स ‘सभी के लिए’ लीडर्स होने के नाते सभी के लिए एक ग्रेट प्लेस टु वर्क के निर्माण और स्थायित्व की दूरदृष्टि  रोल मॉडल में यकीन करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर