हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया

शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 8 जुलाई 2022, नई दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक नितिन उपाध्याय का जन्मदिवस पूरे देश मे हिंदुत्व प्रहरी के रूप में मनाया गया । पूरे देश विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाये दी गई और हिंदुत्व की रक्षा के साथ हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया। हिन्दू महासभा के शीर्ष नेता रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने नई दिल्ली से नितिन उपाध्याय को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए हुए उन्हें हिंदुत्व का सजग प्रहरी बताया । उन्होंने कहा कि नितिन उपाध्याय के मार्गदर्शन में हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान एक नया इतिहास रचेगा और भारत हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नितिन उपाध्याय हिंदुत्व की आवाज बनकर देश की राजनीति में उभर रहे हैं , उसी प्रकार देश का हिन्दू समाज भी उनकी आवाज बनकर उनके साथ खड़ा है। हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति की चार राज्यों की संयोजक निहारिका शर्मा ने जयपुर में एक सभा आयोजित कर मिष्ठान्न वितरित कर नितिन उपाध्याय वक्त जन्मदिवस हर्षोल्ल्लास से मनाया । उन्होंने फोन पर भी नितिन उपाध्याय को जन्मदिवस की शुभकाकनये दी । आज जारी बयान में हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता कामिनी झा ने यह जानकारी दी। 

हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह ने नितिन उपाध्याय का जन्म दिवस हिंदुत्व प्रहरी के रूप में मनाते हुए गरीबों में फल वितरण करते हुए उनसे हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया । पंजाब हिन्दू महासभा के अध्यक्ष सुमित्र राय ने नितिन जी के जन्मदिवस पर पत्रकारों को हिन्दू समाज के हित और हिन्दू विरोधी ताकतों के विरुद्ध अपनी कलम से हिन्दू महासभा के धर्मयुद्ध को प्रचण्ड करने का संकल्प दिलवाया। हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने नितिन उपाध्याय के जन्मदिवस पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया । इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में भंडारा आयोजित किया गया । हिन्दू महासभा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मीतेश पटेल ने अहमदाबाद की गौशाला में जाकर गौसेवा कर गौशाला की  सभी गायों को गौग्रास देकर नितिन उपाध्याय के दीर्घायु होने की मंगलकामना की। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता कामिनी झा के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा , केशव चौहान , राजेश पाल सिंह , राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया , राष्ट्रीय धर्माचार्य सह प्रमुख महामंडलेश्वर पूजा माई ,, हिन्दू व्यापारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मिश्र , हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी , हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल गुर्जर , महाराष्ट्र के महामंत्री सुरेन्द्र मिश्र ,  जम्मू कश्मीर अध्यक्ष अमित शर्मा , पाश्चिम बंगाल संयोजक समीर बनर्जी , झारखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने नितिन उपाध्याय को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से मंगलकामना की।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर