यशवंत सिंह दरबार आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्पित

 

◆ द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनने की दी अग्रिम बधाई 

शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 15 जुलाई 2022, नई दिल्ली। देश का प्रतिष्ठित संस्था से जुड़े यशवंत सिंह दरबार ने बताया कि किस प्रकार से भाजपा सदैव गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासी समाज के कल्याण के लिए समर्पित रही है उन्होंने बताया कि किस प्रकार से द्रोपदी मुर्मु जी का चयन सटीक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों से जुड़कर आदिवासी समाज के विकास के लिके समर्पित यशवंत सिंह दरबार सदैव राष्ट्र कल्याण, मानव कल्याण, समाज कल्याण, के प्रति सदैव तत्पर रही है । यशवंत सिंह दरबार जी ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का उम्मीदवार बनाया है. मुर्मू अगर चुनाव जीत जाती हैं तो देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिल जाएगा. ऐसे में आदिवासी राष्ट्रपति कार्ड बीजेपी को सियासी तौर पर लाभ पहुंचा सकता है, क्योंकि देश में 47 लोकसभा और 487 विधानसभा सीटें आदिवासी समुदाय के लिए रिजर्व हैं। 

देश में अब तक आदिवासी समुदाय का कोई व्यक्ति राष्ट्रपति नहीं बन पाया है. ऐसे में आदिवासी समाज से भी किसी व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाए जाने की मांग उठती रही है. बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. इस तरह पहला आदिवासी राष्ट्रपति का कार्ड बीजेपी को सियासी तौर पर आगामी राज्यों के चुनाव में ही नहीं बल्कि 2024 के चुनाव में भी लाभ दिला सकता है। यशवंत सिंह दरबार जी ने कहा कि इस राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करेगी सैलूट तिरंगा। एवम अपनी पूरी टीम के साथ उनके साथ है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर