नेशनल अकाली दल महिला विंग महंगाई के विरोध में सड़को पर उतरेगी

 

◆ नेशनल अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन बनी कार्यकारिणी की घोषणा 

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 26 जुलाई 2022, नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल ने बढ़ती मंहगाई व खाने पीने की वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए केंद्र व बिजली के दाम बढ़ाने पर दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि सरकार के रवैये से व्यापार पहले से ही बंद है और अब खाने के सामान पर जीएसटी लगाकर महिलाओं की रसोई पर दिनदहाड़े डकैती डाली गई है। उन्होंने कहा पार्टी की महिला विंग की महिलाएं सरकार की जनविरोधी नीति को लेकर सड़को पर विरोध प्रदर्शन करेगी। परमजीत सिंह पम्मा पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में नेशलन अकाली दल की महिला विंग में चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भावना धवन द्वारा रखे गए कार्यकारणी की घोषणा व धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे।

पार्टी के अध्यक्ष पम्मा व भावना धवन ने कहा कि वर्तमान में कोरोना काल के चलते हर घर की हालत खराब हुई है। लाखों लोगों की नौकरी जा चुकी है और बेरोजगारी में वह कैसे अपना घर चला रहे है यह वे ही जानते है। सैंकडो लोगों ने आत्महत्या कर ली है लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लोग मंहगाई, स्कूल फीस व बढ़ती बिजली की दरों से पहले ही परेशान थे और अब सरकार ने दूध, मख्खन, दही जैसे खाद्य पदाथों पर भी जीएसटी लगाकर उनकी कमर तोड़ दी है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल वाले भी अपनी मनमानी कर के फीस बढ़ाई जा रहे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव सतपाल सिंह मंगा व सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत कौर ने कहा जीएसटी के कारण अब सर्वाधिक महिलाएं प्रभावित हुई है। उनकी रसोई का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने ने कहा सरकार को मध्य वर्ग व गरीब लोगों के हित का ध्यान रखते हुए दूध, दही जैसे खाद्य पदार्थो पर जीएसटी टैक्स को वापस ले लेना चाहिए। क्योंकि यह सीधे-सीधे महिला विरोधी नीतियां है।  इसी प्रकार दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को समर्थन दिया लेकिन उन्होंने पिछले दरवाजे से बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर वादाखिलाफी की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बिंदिया मल्होत्रा व राष्ट्रीय संगठन सचिव रश्मीत कौर बिंद्रा ने कहा सरकार को चाहिए इस मुश्किल की घड़ी में आम लोगों का साथ दें।

परमजीत सिंह पम्मा व भावना धवन ने नेशनल अकाली दल महिला विंग कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नीरू सहगल राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरबजीत कौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,मधु शर्मा राष्ट्रीय महासचिव,दीप संधू राष्ट्रीय आयोजक सचिव,धर्म देवी राष्ट्रीय सचिव, सिमरनजीत कौर सिब्बल कार्यवाहक अध्यक्ष (दिल्ली प्रदेश) सोना बत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष (दिल्ली प्रदेश), रूबी जिंदल उपाध्यक्ष (दिल्ली प्रदेश) पूनम धवन आयोजकों सचिव (दिल्ली प्रदेश) कमलजीत कौर  संयुक्त सचिव (दिल्ली प्रदेश) माया देवी प्रचार सचिव (दिल्ली प्रदेश) भूपिंदर कौर सचिव (दिल्ली प्रदेश) संगीता चावला सचिव (दिल्ली प्रदेश) रूपाली सोनी सचिव (दिल्ली प्रदेश) अलीशा मल्होत्रा ​​अध्यक्ष सोनीपत (हरियाणा) सोनिया मलिक अध्यक्ष रिठाला विधान सभा ,निकिता सोनी अध्यक्ष (तिलक नगर विधान सभा) कोमल मलिक अध्यक्ष मंगोल पुरी विधान सभा को नियुक्त किया। इस अवसर पर भावना धवन ने बताया नेशनल अकाली दल महिला विंग जल्द ही अन्य राज्यों में अपनी कार्यकारिणी घोषित करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर आनंद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह,धर्म प्रचार विक्की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वरिंदर कौर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन