मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट बिक्री में 12% की बढ़ोतरी : प्रोपटाइगर

◆ अधिकतर बिक्री ठाणे पश्चिम,  डोम्बिवली, वसई, पनवेल और कल्याण में हु

शब्दवाणी समाचार, सोमवार 5 सितम्बर 2022, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, मुंबई। मुंबई में अप्रैल और जून 2022 की तिमाही में नई आपूर्ति और प्रॉपर्टी बिक्री में क्रमशः 42% और 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके पीछे शहर में आवासीय रियल एस्टेट के प्रति खरीदारों की लगातार मजबूत माँग का हाथ रहा है। इस बात का खुलासा आरईए द्वारा समर्थित ऑनलाइन रियल एस्टेट कंपनी प्रोपटाइगर डॉटकॉम की हाल की रिपोर्ट में हुआ है। अप्रैल-जून 2022 तिमाही में 26,150 यूनिट्स की बिक्री के साथ मुंबई ने देश भर की बिक्री में सर्वोच्च हिस्सेदारी दर्ज की, जिसका अनुपात 35% है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर बिक्री शहर की परिधि पर स्थित ठाणे पश्चिम,  डोम्बिवली, वसई, पनवेल और कल्याण जैसे इलाकों में हुई।

असल में, हाऊसिंग डॉटकॉम और उद्योग संगठन नारेडको (NAREDCO) द्वारा संचालित संयुक्त सर्वेक्षण में शामिल मुंबई के संभावित घर खरीदारों में से 42% लोगों ने रियल एस्टेट को अपना पसंदीदा संपत्ति वर्ग बताया। सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि अधिकांश खरीदारों को प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है और वे घर खरीदने का अंतिम फैसला करने के लिए लचीला पेमेंट प्लान और डिस्काउंट चाहते हैं। 1 से 3 करोड़ रुपये (आईएनआर) मूल्य वर्ग की संपत्तियों को लेकर सबसे ज्यादा (28 प्रतिशत) आकर्षण मुंबई में देखा गया, जबकि इस वर्ग में सबसे अधिक बिक्री ठाणे पश्चिम में दर्ज हुई। मुंबई में समग्र बिक्री में घर खरीदने वालों के बीच 1बीएचके की हिस्सेदारी 53 प्रतिशत के साथ सबसे पसंदीदा विकल्प था।

हाऊसिंग डॉटकॉम प्रोपटाइगर डॉटकॉम और मकान डॉटकॉम के ग्रुप सीएफओ, श्री विकास वाधवान ने कहा कि, “हालांकि, प्रॉपर्टी की कीमतें तेज हो रही हैं, तो भी भारत की वित्तीय राजधानी में खरीदारों का उत्साह मजबूत बना हुआ है। भले ही पिछले कुछ महीनों में होम लोन की ब्याज दरों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी भी वे 2019 में देखी गई ब्याज दरों से कम ही है। चूँकि वैश्विक महामारी के कारण दूर से काम करना काफी प्रचलित हो गया है, इसलिए घर के अनेक खरीददार ऐसी प्रॉपर्टी की जोर-शोर से तलाश कर रहे हैं जो आवास के साथ-साथ कार्यालय का काम भी कर सके। हाऊसिंग डॉटकॉम प्रोपटाइगर डॉटकॉम और मकान डॉटकॉम की डायरेक्टर और हेड -रिसर्च, सुश्री अंकिता सूद ने कहा कि, “मुंबई की त्रैमासिक आवासीय बिक्री का वॉल्यूम कोविड-पूर्व स्तर के 95% के करीब है। अप्रैल-जून तिमाही में माँग में 12 प्रतिशत की अनुक्रमिक वृद्धि के साथ इस शहर में बिक्री की गति बरकरार है, जैसा कि जुलाई 2022 में प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन में 15 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई है। एंड-यूजर की लगातार माँग की बदौलत मुंबई के लिए संभावना सकारात्मक दिशा में है। ठाणे पश्चिम, कल्याण-डोम्बिवली, और वसई-विरार जैसे परिधीय क्षेत्र आगामी तिमाहियों में शहर के प्रॉपर्टी मार्केट को संचालित करेंगे।

मुंबई में अप्रैल-जून 2022 तिमाही में 42% की शानदार वृद्धि के साथ कुल 43,220 यूनिट्स लॉन्च की गई थी। इन नई यूनिट्स में से अधिकाँश ठाणे पश्चिम, डोम्बिवली और बोरीवली जैसे माइक्रो मार्केट्स में लौंच किये गए। यहाँ मर्सर के 2022 के कास्ट ऑफ़ लिविंग सर्वेक्षण उल्लेखनीय है, जिसमें मुंबई को जीवन-यापन के खर्च और आवासीय लागत, दोनों मामलों में भारत में सबसे महँगा शहर घोषित किया गया है। टॉप-8 शहरों में प्रॉपर्टी की उच्चतम कीमतों के बावजूद कोरोनावायरस के बाद की दुनिया में अपना घर होने के बढ़ते महत्व से प्रेरित खरीदारों के सकारात्मक मनोभाव के कारण हितधारकों का आत्मविश्वास बरकरार है, जो शहर में रियल एस्टेट की संभावना पर दाँव लगा रहे हैं और नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करते जा रहे हैं।

मुंबई में इन्वेंटरी ओवरहैंग 64 महीने से घट कर 38 महीने पर रिपोर्ट के अनुसार देश के शीर्ष 8 शहरों में बिना बिके कुल 7.36 लाख घरों में से 36% घर मुंबई में हैं। लेकिन जहाँ भारत में 8 प्रमुख आवासीय बाज़ारों में बिके घरों की सबसे ज्यादा संख्या मुंबई में हैं, वहीं प्रॉपर्टी के लिए लगातार स्थिर माँग की गति के कारण मुंबई में इन्वेंटरी ओवरहैंग में गिरावट आई है जो 2022 की दूसरी तिमाही के अंत में पिछले वर्ष की उसी तिमाही के 64 महीने से घटकर 38 महीने पर आ गई है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर