सर्व समाज एकता दल पार्टी का विस्तार

 

शब्दवाणी समाचार, रविवार 4 सितम्बर 2022, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844सहारनपुर। सर्व समाज एकता दल की ओर से नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वीर सिंह कश्यप जी ने उत्तर प्रदेश में दल का विस्तार करते हुए कहा कि सहारनपुर में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए यह निर्णय लिया कि सर्व समाज एकता दल एक स्वतंत्र संस्था है जो किसी भी सामाजिक या राजनीतिक पार्टी के दबाव में काम नहीं करता है। माननीय वीर सिंह कश्यप जी ने कहा कि सर्व समाज एकता दल का समाजवादी पार्टी या भारतीय जनता पार्टी या  किस से किसी भी अन्य पार्टी से , कोई भी गठबंधन या किसी भी प्रकार का करार नहीं है। समाजवादी पार्टी से किसी प्रकार का कोई भी लेना देना नहीं है। सर्व समाज एकता दल सभी संगठनों व पार्टियों का सम्मान करते हुए, मिलजुल कर काम करने की इच्छा रखता है। सहारनपुर में मनीष कश्यप जी जिला अध्यक्ष  (युवा मोर्चा) की नियुक्ति हुई और टीम गठित की गई है। रोहित कश्यप राहुल कश्यप जयपाल सिंह भीम सेन आदि। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सिंह कश्यप, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सचिन कुमार, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वीर सिंह कश्यप  जी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ) कुमारी अंजली गौतम डोली कश्यप जिला अध्यक्ष सहारनपुर (महिला प्रकोष्ठ) सहारनपुर मंडल अध्यक्ष सनी कश्यप एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर