भारतीय किसान संगठन नोएडा महानगर ईकाई नें ज्ञापन दिया
शब्दवाणी समाचार, शनिवार 15 अक्टूबर 2022, (ऐ के लाल) सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, गौतम बुध नगर। भारतीय किसान संगठन नोएडा महानगर ईकाई नें उत्तर प्रदेश सहित तमाम देश में आसमानी आफत के रूप में प्राकृतिक आपदा बरसात जो किसानों को बर्बाद कर गयी पहले ही आफत झेल रहे किसानों पर अब प्राकृतिक आपदा भी मार डाल गयी जिससे किसानों की तमाम फसलें बर्बाद हो गयी को लेकर भारतीय किसान संगठन नें मांग की कि किसानों को तत्काल राहत प्रदान करते हुए भारत सरकार किसानों को उचित मुआवजा दे! इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट नोएडा को सौंपा गया। भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के रूप में मुख्यतः अशोक यादव, सुरेन्द्र वशिष्ठ, अजब सिंह चौहान, सुंदर चौहान, चांदी भाई, अनिल प्रजापति, रहीसुददीन, जावेद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments