समाज में बढ़ते भेदभाव के पीछे का सच बताएगी रामराज्य : सलमान शेख़

शब्दवाणी समाचार, रविवार 30 अक्टूबर 2022, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। हमारे देश में सबसे आदर्श शासन के लिए रामराज्य की चर्चा होती हैं अब रामराज्य की इसी परिकल्पना पर आधारित अमनप्रीत सिंह, शोभिता राणा और सलमान शेख़ स्टारर फ़िल्म रामराज्य ट्रेलर रिलिज़ के बाद से चर्चा में हैं। फ़िल्म समाज के एक बड़े बदलाव की बात करती हैं किस तरह से भ्रष्टाचार, धार्मिक लड़ाई के नाम पर राजनैतिक रोटियाँ सेकेन वाले कुछ लोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण ज़रूरत को भूल जाते हैं। दिल्ली के पाँच सितारा होटेल में आयोजित प्रेस काँफ़्रेंस में अभिनेत्री शोभिता राणा, सलमान शेख़, शाश्वत प्रतीक, संदीप भोजक के साथ ही लेखक़ शिवानंद सिन्हा और निर्माता प्रबीर सिन्हा उपस्थित थे। निर्माता प्रबीर सिन्हा ने कहाकि ‘हमारी फ़िल्म रामराज्य किसी भी समुदाय के भेद भाव के ट्रेंड को फ़ालों नहीं करती यह फ़िल्म यह फ़िल्म बताती हैकी आदर्श सामाज कैसा होना चाहिये। रामराज्य फ़िल्म में सभी समुदाय के कलाकारो ने अभिनय किया हैं। जब दर्शक फ़िल्म देखेंगे तो उन्हें रामराज्य की सही परिभाषा पता चलेगी। एक महत्वपूर्ण संदेश मनोरंजक और सिनेमा के माध्यम से दिया गया हैं। 

अभिनेता सलमान शेख़ ने कहाकि ‘फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर कहना की इस फ़िल्म की कहानी से किसी समुदाय को टार्गेट किया जा रहा में हैं यह एकदम ग़लत हैं समाज में बढ़ते भेदभाव के पीछे का सच क्या हैं और हम सब को किस तरह से इस्तेमाल किया जाता हैं। अभिनेत्री शोभिता राणा ने कहाकि यह फ़िल्म मेरे लिए बहुत ख़ास हैं यह मेरी हिंदी डेब्यू फ़िल्म हैं फ़िल्म में मेरे किरदार में अभिनय के विविधता हैं। पंजाबी फ़िल्म और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में मुझे दर्शकों का बहुत प्यार मिला हैं मुझे विश्वास हैं दर्शक रामराज्य को भो अपना प्यार देंगे ली हीलीअस फ़िल्मस के बैनर तले निर्मित फ़िल्म रामराज्य के निर्माता प्रबीर सिन्हा हैं फ़िल्म की कहानी शिवानंद सिन्हा ने लिखी हैं और स्क्रीनप्ले और संवाद मोहन प्रसाद ने लिखे हैं फ़िल्म के निर्देशक नितेश राय हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अमनप्रीत सिंह, शोभिता राणा और सलमान शेख़ के साथ ही गोविंद नामदेव, राजेश शर्मा, मुश्ताक़ खान, मनोज बक्शी, संदीप भोजक, शाश्वत प्रतीक, महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएँगे।   बोकारो, राँची, मुंबई और बनारस के विभिन्न लोकेशंस पर फ़िल्म की शूटिंग की गयी हैं ४ नवंबर को पूरे देश के सिनेमा गृहों में रामराज्य प्रदर्शित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर रीजन ने किया लेडीज विंग की घोसणा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर