आम जनता विरोधी बजट पेश किए जाने के विरोध में सी.पी.आई.(एम) का धरना

 

शब्दवाणी समाचार शुक्रवार 24 फरवरी 2023, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, गाजियाबाद। मोदी सरकार के द्वारा आम जनता विरोधी बजट पेश किए जाने के विरोध में सी.पी.आई.(एम) के आह्वान पर 22 से 28 फरवरी 2023 के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गाजियाबाद के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा साहिबाबाद क्षेत्र में कड़कड़ मॉडल पानी टंकी के पास और विजयनगर क्षेत्र में काशीराम योजना कॉलोनी के पास धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को सी.पी.आई.(एम) गाजियाबाद जिला के नेता बृजेश सिंह चौहान, ईश्वर त्यागी, नीरू सिंह, जी एस तिवारी, जे पी शुक्ला, त्रिफूल सिंह, रुखसाना बेगम द्वारा संबोधित किया गया। और 28 फरवरी 2023 को जंतर मंतर पर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या पहुंचने का वक्ताओं द्वारा आह्वान किया गया। कार्यक्रमों में जे पी कश्यप, गीता देवी, ठाकुर दास, यू के पाठक, दर्शनी, बसंती, टूना देवी, नीलम, जन्नत, नेत्रपाल, पिंकी, जय कुमार, विरेंदर शाह, लीलावती, भावना त्यागी, नारायणी, नित्यानंद यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं/लोगों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टी सिंधी समाज को भी अपना उम्मीदवार बनाए : अंजलि तुलस्यानी

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया