क्रान्तिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी हेमू कालाणी की जन्म शताब्दी मनाई जाएगी : नरेश बेलानी

 

शब्दवाणी समाचार, रविवार 5 मार्च 2023, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया हेमू कालाणी जो सिंधु समाज के एक क्रान्तिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। जिन्हे अंग्रेजी शासन ने उन्हें फांसी पर लटका दिया था। हेमू कालाणी सिन्ध के सख्खर में दिनांक 23 मार्च सन् 1923 को जन्मे थे। उनके पिताजी का नाम पेसूमल कालाणी एवं उनकी माँ का नाम जेठी बाई था। जब वे किशोर वयस्‍क अवस्‍था के थे तब उन्होंने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया। सन् 1942 में जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया तो हेमू इसमें कूद पड़े। 1942 में उन्हें यह गुप्त जानकारी मिली कि अंग्रेजी सेना हथियारों से भरी रेलगाड़ी रोहड़ी शहर से होकर गुजरेगी. हेमू कालाणी अपने साथियों के साथ रेल पटरी को अस्त व्यस्त करने की योजना बनाई। 

वे यह सब कार्य अत्यंत गुप्त तरीके से कर रहे थे पर फिर भी वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने हेमू कालाणी को गिरफ्तार कर लिया और उनके बाकी साथी फरार हो गए। हेमू कालाणी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई उस समय के सिंध के गणमान्य लोगों ने एक पेटीशन दायर की और वायसराय से उनको फांसी की सजा ना देने की अपील की। वायसराय ने इस शर्त पर यह स्वीकार किया कि हेमू कालाणी अपने साथियों का नाम और पता बताये पर हेमू कालाणी ने यह शर्त अस्वीकार कर दी। 21 जनवरी 1943 को उन्हें फांसी की सजा दी गई। जब फांसी से पहले उनसे आखरी इच्छा पूछी गई तो उन्होंने भारतवर्ष में फिर से जन्म लेने की इच्छा जाहिर की। इन्कलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय की घोषणा के साथ उन्होंने फांसी को स्वीकार किया। उनके जन्म के 100 वर्ष पुरे होने पर  जन्म शताब्दी मनाया जाएगा। 

हेमू कालाणी जन्म शताब्दी कार्यक्रम की योजना के वारे में विस्तार से सिंधु कौंसिल ऑफ़ इंडिया दिल्ली के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी जी ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया हेमू कालाणी का वीरवार 23 मार्च 2023 को उनके जन्म के 100 वर्ष पुरे होने पर उनका जन्म शताब्दी को शनिवार  25 मार्च 2023 सिंधु समाज दिल्ली की और से बड़ी धूमधाम से मनाया जा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन