महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा अक्षय पात्र का सामुदायिक रसोई घर : हेमा मालिनी

 

अक्षय पात्र की पहली सामुदायिक रसोई का हुआ भव्य शुभारंभ

शब्दवाणी समाचार, शनिवार 29 जुलाई 2023, बरसाना। सतत् विकास के लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाली संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन की पहली सामुदायिक एवं 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई घर का उद्घाटन रविवार को बरसाना क्षेत्र के आजनौख ग्राम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती हेमा मलिनी ने कहा कि अक्षय पात्र के माध्यम महिलाओं द्वारा संचालित यह प्रकल्प महिला सशक्तिकरण के नवीन कीर्तमान स्थापित करेंगा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा जनपद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हेमा मलिनी, ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, दैनिक भास्कर के प्रमुख संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप पंडित एवं अक्षय पात्र के उपाध्यक्ष चंचलापति दास जी एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ट्रस्टी श्री भरतर्षभा दास के द्वारा श्री श्री राधा वृन्दावन चंद्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि अक्षय पात्र सम्पूर्ण भारत में अपने सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध किया कि वह अक्षय पात्र के साथ जुड़कर समाज को नई दिशा प्रदान करने में अपना योगदान दें।

संस्था के उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि अक्षय पात्र द्वारा निर्मित 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई महिलाओं द्वारा पूर्णरूपेण संचालित की जाने वाली प्रथम रसोई है। रसोई में भोजन को पकाने में स्थानीय समुदाय की महिलाओं की सक्रिय भागिदारी होगी। संस्था द्वारा इस रसोई से 97 परिषदीय विद्यालयों के 10,000 छात्रों तक गरमा गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी भरतर्षभा दास ने बताया कि इस रसोई के साथ ही बरसाना में एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया गया है, जहां स्टाफ और आसपास के समुदायों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें दूषित जल के उपचार हेतु एटीपी का निर्माण कराया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संस्था में बिजली चलित वाहनों का उपयोग किया जाए। इन वाहनों का उपयोग स्थानीय किसानों से कच्चा माल लेने और विभिन्न समुदायों तक अपने कार्यक्रमों को पहुंचाने में किया जाएगा। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह, संजय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुदिता शर्मा, भाजपा के महामंत्री प्रेम श्रोतिया, अक्षय पात्र के ओपरेशन हेड सुरेश्वर, गोविन्द दत्त दास, हंसिका सिंह, निधि जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन