ग्रैंड फिनाले - 2023 का आयोजन सम्पन

शब्दवाणी समाचार, वीरवार 24 अगस्त 2023, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। एकता मिशन द्वारा आयोजित सिंगर सितारो की खोज ग्रैंड फिनाले  - 2023 का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सुखबीर, प्रसिद्ध गायक दिलबाग सिंह, प्रसिद्ध गायक बिसमिल, प्रसिद्ध गायक शंकर साहनी, हितेन पनवार  मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में एकता मिशन के चेयरमैन व भजन सम्राट अनूप जलोटा, सांसद, भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व एकता मिशन के मुख्य संरक्षक मनोज तिवारी, स्प्रिग्ंडल्स स्कूल की प्रिंसिपल माला गुप्ता, एकता मिशन के मुख्य संरक्षक सुनील ऐलावादी, एकता मिशन के संरक्षक राकेश प्रजापति, आई.पी.एस. विजय सिंह (ट्रेफिक पुलिस दिल्ली) एकता मिशन के संरक्षक डाॅ. अनिल खेत्रपाल, उपाध्यक्ष पुनीत भाटिया, जतिन चावला, सचिन चोना, दलीप सोनी, राजन शर्मा, प्रदीप जैन, मंत्री रोहित कामरा, ऋषभ त्यागी, राम अवतार , सदस्य आयुष शर्मा, अभिनव सिंह व दीपक माहना, विशाल भाटिया, कार्तिक हसिजा, ऋषि आनंद व संजय को अध्यक्ष डाॅ. पवन मोंगा व महामंत्री संजय मलिक ने इन सभी को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर व भाजपा दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा, भाजपा दिल्ली प्रदेश के मंत्री हरीश खुराना, पूर्व महापौर अवतार सिंह भी उपस्थित रहे। एकता मिशन सिंगर सितारो की खोज ग्रैंड फिनाले - 2023 के विजेता रहे कदम्ब चैहान एवं साक्षी कुमारी।  मंच का संचालन गौरव शर्मा व गोपिका ने किया। बैंड डो.रे.मी. द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मलिक म्यूजिक इवेंट्स द्वारा किया गया।  इस अवसर पर एकता मिशन के चेयरमैन व भजन सम्राट अनूप जलोटा जी ने कहा यह कार्यक्रम डाॅ. पवन मोंगा व संजय मलिक  की  मेहनत का नतीजा है जो आज साकार हो चुका है। इस अवसर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व एकता मिशन के मुख्य संरक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि यह डाॅ. पवन मोंगा की मेहनत है व संजय मलिक का साथ जिससे यह भव्य कार्यक्रम एक बार फिर से सफल हो सका। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया