चंद्रमा पर चंद्रयान ३ सफल प्रक्षेपण से भारत ने रचा इतिहास : राजीव कुमार जायसवाल

शब्दवाणी समाचार, शुक्रवार 25 अगस्त 2023, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। चंद्रमा पर चंद्रयान- ३ का सफल प्रक्षेपण  से विश्व भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है संपूर्ण विश्व में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किया ।वह अद्भुत एवं आदित्य है यह उद्वार जाने माने समाजसेवी राजीव कुमार जायसवाल जी ने व्यक्त किया है। जाने माने समाजसेवी राजीव कुमार जायसवाल ने यह विचार व्यक्त करते हुए कहा की हमें (इसरो )वैज्ञानिकों पर गर्व है जिनके अथक प्रयासों से भारत ने एक असंभव सा लक्ष्य हासिल कर लिया !उन्होंने कहा कि (इसरो )के वैज्ञानिक ने संपूर्ण विश्व में ही नहीं वरन संपूर्ण ब्रह्मांड में तिरंगा फहराने का गौरव हासिल किया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने दुनिया को बता दिया है कि आने वाला साल भारत का है ।वह दिन अब दूर नहीं जब भारत का परचम पूरे विश्व में लहराएगा और भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनकर उभरेगा ।

समाजसेवी राजीव कुमार जायसवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उसको केंद्र सरकार भी इस बधाई के पात्र है केंद्र सरकार के मार्गदर्शन से इसरो ने जो उपलब्धि हासिल की है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह उतना ही कम है राजीव कुमार जायसवाल जी ने बयान देते हुए कहा कि चंद्रयान - ३का चंद्रमा पर सफल परीक्षण देश की लगभग डेढ़ अरब आबादी को गौरवान्वित करना एवं मुस्कुराने का अवसर प्रदान किया है। आज अमेरिका रूस फ्रांस ब्रिटेन जैसे विश्व की बड़ी शक्तियां भारत की ओर निहार रही है । भारत वैज्ञानिकों ने दुनिया को दिखा दिया है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत किसी से कम नहीं है ।और विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित की है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन