लव कुश रामलीला ने अध्यक्ष भाजपा को रामलीला के लिए किया आमंत्रित

शब्दवाणी समाचार, शनिवार 14 अक्टूबर 2023, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। लव-कुश रामलीला कमेटी देश की सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्ध रामलीला कमेटी है |कमेटी में व्यापारी, धार्मिक, पत्रकार, समाज सेवी एवं सभी संप्रदाय के व्यक्ति लीला कमेटी का नेतृत्व करते हैं | हर वर्ष आश्विन नवरात्रि के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के नीचे लीला मंचन किया जाता है | प्रभु श्री राम के लोक कल्याणकारी कार्य, प्रेरणा, शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने एवं युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से लीला मंचन समारोह किया जाता है | श्री राम जी की कथा सभी के लिए संजीवनी है | 

र्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है | बल्कि पहचान ही नहीं वे तो उसकी आत्मा है, प्राण शक्ति हैं | प्रभु श्री राम चरित्र जन-जन को जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करता है | कठिन से कठिन समस्या का सहज समाधान प्रस्तुत करता है। अभिशापों को हम वरदान में कैसे परिवर्तित कर सकते हैं | जन-मानस के लिए दृढ़ मनोबल, संकल्प शक्ति प्रदान करता है | इसी कारण लोक में रामलीला का मंचन आरंभ ऋषि-मुनियों की प्रेरणा से ही हुआ। अपनी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं प्रभु श्री राम की लीलाओं की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से लीला में नए-नए आयाम जोड़े जाते हैं लीला हाईटेक हो इसके लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है | जिसमें फिल्मी दुनिया के कलाकारों द्वारा लीला मंचन किया जाता है | विशेष रूप से मुंबई से स्टंट, ड्रेस, ज्वैलरी, 3D-मेपिंग, क्रेन, मेकअप, इफेक्ट, एलईडी लाइट आदि लगाए गए हैं। लीला का लाइव टेलीकास्ट भी विभिन्न चैनलों के माध्यम से किया जाता है| लव कुश रामलीला कमेटी लीला मंचन के साथ-साथ पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम भी करती है |

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया