स्वाद और संस्कृति का संगम सरस फूड फेस्टिवल का किया जाएगा आयोजन

1 से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा सरस फूड फेस्टिवल

20 राज्यों के 30 से अधिक स्टॉलों पर उत्कृष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे लोग

शब्दवाणी समाचार, वीरवार 30 नवंबर 2023, संपादकीय व्हाट्सएप 08803818844 नई दिल्ली। स्वाद और संस्कृति का संगम सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन एक दिसंबर से सत्रह दिसंबर तक दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में राजधानी के लोगों को एक बार फिर भारतीय संस्कृति व खान पान की झलक दिल्ली के हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में दिखाई देगी। सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के लोग 20 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम के संगम से न केवल रूबरू हो सकेंगे बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान सकेंगे और वहां की प्रसिद्ध व्यंजनों से परिचित हो सकेंगे और उसका स्वाद ले सकेंगे। यह राजधानी का एक लोकप्रिय उत्सव है जिसमें न केवल दिल्ली बल्कि दिल्ली के बाहर के लोग भी विभिन्न राज्यों के व्यंजन चखने और उसे कैसे बनाते हैं यह जानने के लिए आते हैं। दूसरी बार सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 01 दिसंबर 2023 से 17 दिसंबर 2023 तक नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित हैंडीक्राफ्ट भवन पर सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 20 राज्यों की क़रीब 150 महिला उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं 30 से अधिक स्टॉलों पर दिल्ली वालों को स्वाद का जायका चखाएंगी साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन भी करेंगी।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है। ये महिलाएं और उनके साथ अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष लोग यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 

महक रहीं 20 राज्यों के स्वाद की संस्कृति

कनाट प्लेस स्थित बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर 20 राज्यों के स्वाद की संस्कृति महकेगी। यहां के व्यंजन और संस्कृति से लोग रूबरू हो सकेंगे। इसमें मुख्य रूप से राजस्थान की कैर सांगरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा, फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध रहेंगे। इसमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात सहित अन्य राज्य हिस्सा ले रहे हैं। 

खास हैं राज्यों के खानें

राजस्थान- दाल बाटी चूरमा,प्याज कचौरी, दाल कचौरी

हरियाणा- राजमा चावल, बाजरे की रोटी, कढ़ी चावल

तेलंगाना-हैदराबाद दम बिरयानी, कबाब

ओडिसा- मुगलई चिकन, तंदूरी चिकन, रस मलाई

अरुणाचल प्रदेश-स्पेशल बैंबू राइस, चाऊमीन, बैंबू चिकन

महाराष्ट्र- पुरन पूरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, गावरन चिकन, भाकरी

केरल-- मालाबार स्नैक, उतपम, कप्पा फिश कढी, नन्नारी शबरत, वनासुंदरी हर्बल चाय, हनी ग्रैप जूस, फ्रेश फ्रूट जूस, लेमनएड्स

उत्तर प्रदेश--पराठा, रोल्स, कबाब।

असम- मशरूम मोमोज, स्टिकी स्ट्रीम राइस एंड मशरूम कढ़ी, स्टिकी राइस खीर

पंजाब-- सरसो का साग और मक्के की रोटी, छोले भटूरे, राम लड्डू, दाल मखनी और मक्के की रोटी

अरुणाचल प्रदेश--पाथेरकुलू, तंदूरी चिकन, आंध्रा चिकन, दम बिरयानी

गुजरात---ढोकला, दाल

उत्तराखंड--झंगर खीर, पिज्जा

गोआ-- गोन फिश कढी, प्रॉन फाइ, रोज ऑमलेट

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाला है यह उत्सव

यह सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण  का अनूठा उदाहरण है जो देश की राजधानी का हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। मंत्रालय द्वारा यह प्रयास वृहद स्तर पर आयोजित होता है। 

मुफ्त है प्रवेश

सरस फूड फेस्टिवल में आने वालों के लिए किसी तरह का टिकट नहीं है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें लोग अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन