गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने हेतु गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन हुआ

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 21 नवंबर 2023, संपादकीय व्हाट्सएप 08803818844 नई दिल्ली।भारतीय गौक्रांति मंच राजस्थान एवं देश के चार पीठों के शंकराचार्यों के सानिध्य में 20 नवंबर 2023 गौपाष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने हेतु आंदोलन आयोजित किया। इस आंदोलन में संपूर्ण भारतवर्ष के साधु संत,बजरंग सेना व समस्त हिन्दू संगठन, सेकड़ों की तादाद में गौभक्त एकत्रित हुए।इसी कड़ी में राजस्थान से गौतपस्वी संत पूज्य प्रकाशदास जी महाराज, क्रांतिकारी भागवताचार्य भागेन्द्र व्यास शास्त्री, भारतीय गौक्रांति मंच के प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद कोठारी बजरंग सेना राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा के नेतृत्व में भारतीय गौ क्रांति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सेन, एडवोकेट संदीप सौगानी, प्रदेश प्रचार मंत्री खेताराम, आशीष मीणा, ओमप्रकाश जायसवाल, ज़िलाध्यक्ष कमलेश महाराज, बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,गौरक्षा प्रदेश अध्यक्ष अशोक जांगु, ,जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नायक,गौभक्त कमल कोठारी, संगीता कोठारी, एडवोकेट नरेंद्र खटाना, ओमप्रकाश भट्ट एवं पूरे राजस्थान से भारी संख्या में गौभक्त शामिल हुए।आंदोलन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की भारत सरकार से माँग की गई। धर्म आचार्य पीठ से पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी ने सरकार को 15 दिन का दिया समय

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया