ऋचा अनिरुद्ध दिखा रही हैं पद्म पुरस्कार से सम्मानित नायकों की कहानी

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 29 नवंबर 2023, संपादकीय व्हाट्सएप 08803818844 नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग प्‍लेटफॉर्म खुल के की महत्‍वपूर्ण सीरीज खुल के बात पद्म अवॉर्डीज के साथ को खूब पसंद किया जा रहा है। इसका प्रसारण दो अक्टूबर से शुरू हो चुका है। चर्चित समाचार वाचक ऋचा अनिरुद्ध पद्म पुरस्कार से सम्मानित इन नायकों के जीवन पर चर्चा करती हैं। प्रत्येक कड़ी का प्रसारण हर सप्ताह शुक्रवार को रात आठ बजे होता है।  

इनमें 2021 में पद्मश्री सम्मानित प्रकाश कौर की कहानी भी शामिल है। वह यूनिक होम की संस्‍थापक हैं। उन्‍होंने यूनिक होम के माध्यम से अनाथ बच्चियों को रहने के लिए सुरक्षित जगह प्रदान की। पद्मश्री से सम्मानित करीमुल हक भी इसमें हैं। उन्‍हें प्‍यार से 'बाइक-एम्‍बुलेंस दादा' पुकारा जाता है। वह अपनी बाइक को एम्‍बुलेंस में बदलकर जलपाईगुड़ी में 5000 से ज्‍यादा लोगों की जान बचा चुके हैं।

खुल के में ऊषा चौमर की जिंदगी के पुराने पन्ने भी पलटे जाते हैं। उन्हें 2020 में पद्मश्री प्रदान किया गया था। वह राजस्थान के अलवर की रहने वाली हैं। उन्होंने हाथों से गंदगी साफ करने का काम छोड़कर सामाजिक बदलाव का समर्थन किया। राजस्थान के पर्यावरण प्रेमी सुंदरम वर्मा, कश्‍मीर के जावेद अहमद, झारखंड की लेडी टार्जन जमुना टुडु के जीवन को इनकी कड़ियों में समेटा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में रिपब्लिक चैनल के एंकर सैयद सोहेल के विरुद्ध याचिका दायर

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन