हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय का नानावटी हॉस्पिटल में हुआ ऑपरेशन

 

शब्दवाणी समाचार, मंगलवार 5 दिसंबर 2023, संपादकीय व्हाट्सएप 08803818844 मुंबई। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक नितिन उपाध्याय का मुंबई की नानावटी हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ । ऑपरेशन सफल रहा । देश भर से नितिन उपाध्याय के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान मे यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि विगत दिनों नितिन उपाध्याय की कमर में तीव्र दर्द हुआ । दर्द असहनीय होने पर उनके परिजन उन्हे जांच के लिए नानावटी हॉस्पिटल ले गए । नितिन के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया । उनका ऑपरेशन किया गया । ऑपरेशन के बाद नितिन उपाध्याय स्वयं को बेहतर महसूस कर रहे हैं।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने ईश्वर से नितिन उपाध्याय के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की । उन्होंने कहा कि नितिन उपाध्याय का अचानक अस्वस्थ होना चिंता का विषय है । ईश्वर उन्हे शीघ्र स्वस्थ करे और दीर्घायु बनाए।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने नितिन उपाध्याय को उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन उपाध्याय हिन्दू राष्ट्र निर्माण और राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने के लिए लंबे समय से अभियान चला रहे हैं । इस अभियान की सफलता के लिए नितिन उपाध्याय को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ आवश्यक है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने नितिन उपाध्याय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए बुराड़ी गढ़ी स्थित महर्षि वाल्मिकी मंदिर और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर नितिन उपाध्याय को पूर्ण स्वस्थ करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी के अनुसार देश भर में नितिन के स्वास्थ्य लाभ को लेकर प्रार्थनाओं का दौर जारी है । हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव से नितिन उपाध्याय के स्वस्थ होने की कामना की है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाल सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मितेष पटेल , राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया , राष्ट्रीय मंत्री सविता नायडू , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र झा , हरियाणा अध्यक्ष आर के शर्मा , उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा , हिमाचल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार , ओडिसा अध्यक्ष गीता छयानी, महाराष्ट्र अध्यक्ष नितिन व्यास सहित विभिन्न प्रदेशाध्यक्ष ने नितिन उपाध्याय के स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया