राममयी हुई दिल्ली का यमुनापार, निकली श्रीराम शोभायात्रा

शब्दवाणी समाचार, बुधवार 24 जनवरी 2024, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली में भारी उत्सव है। यमुनापार दिल्ली पूरी तरह से राममयी हुई है। हर घर राम ज्योति से रोशन है। सडक़ों पर जगह जगह प्रभु श्रीराम युग के शुभारंभ प्रसाद बांटा जा रहा है। इसी बीच पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार के ए ब्लॉक स्थित श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्री नानक फाउंडेशन की आयोजित इस यात्रा में 500 से भी ज्यादा लोगों ने सहभागिता दी। यह जानकारी देते हुए सीए अंकित गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान प्रभु राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिनभर अलग अलग स्थानों पर आतिशबाजी का आयोजन भी किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए लिरिल बंसल ने बताया कि सूरजमल बिहार से लेकर आनंद बिहार, मानक विहार, अशोका निकेतन और झिलमिल से होते हुए विश्वास नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर तक यात्रा का आयोजन हुआ।  इस यात्रा के दौरान रामायण के किरदार के चरित्र का वर्णन कर झांकियां निकाली गई।लोगों में जोश एवं उत्साह का माहौल भी साफतौर पर देखने को मिला। इस शोभायात्रा में रामायण के चरित्र का वर्णन करने के उद्देश्य से झांकियां भी दिखाई गई, जिसका समाज के लोगों ने भी जगह जगह जोरदार स्वागत किया। इस शोभायात्रा के दौरान महिलाएं, बच्चें और बुजुर्ग सभी ढोल-नगाड़े की धुन में नाचते गाते दिखाई दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया