फिल्म समीक्षा : मेर्री क्रिसमस (Merry Christmas) एक संस्पेंस फिल्म

शब्दवाणी समाचार, शनिवार 13 जनवरी 2024, (फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन)  सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। फिल्म मेर्री क्रिसमस (Merry Christmas) 12 जनवरी 2024 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म है। फिल्म मेर्री क्रिसमस (Merry Christmas) का वीरवार को डिलाइट, दिल्ली में प्रेस शो हुआ जिसमें इस फिल्म को देखने का मुझे अवसर मिला। फिल्म मेर्री क्रिसमस (Merry Christmas) के मुख्य कलाकार कलाकार कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, अश्विनी कलसेकर, संजय कपूर, परी माहेश्वरी शर्मा, इत्यादि फिल्म के लेखक श्रीराम राघवन, पूजा लढा सुरती, अरिजित बिस्वास और अनुकृति पांडे फिल्म का निर्देशक श्रीराम राघवन ने किया फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी, संजय राउतराय और केवल गर्ग हैं। फिल्म मेर्री क्रिसमस (Merry Christmas) फ्रेडरिक दा के लिखे फ्रेंच उपन्यास ला मोंटे चार्ज की कहानी पर आधारित है। फिल्म मेर्री क्रिसमस (Merry Christmas) एक सस्पेंस फिल्म है। फिल्म में कलाकारों ने अच्छी अदाकारी किया है फिल्म की कहानी एक रात की साजिश में क्रिसमस की रात को अल्बर्ट शहर घूमने निकलता है। एक महिला भी अपनी छोटी सी बच्ची को लेकर घूमने निकली है। दोनों मिलते हैं। महिला के घर पहुंचते हैं। महिला बच्ची को सुलाकर उसके साथ फिर घूमने निकलती है। दोनों वापस घर पहुंचते हैं। सोफे पर महिला के पति की लाश पड़ी है। अल्बर्ट जिसने खुद को दुबई रिटर्न आर्किटेक्ट बताया था। अब अपनी असली पहचान बताता है और वहां से चला जाता है। थोड़ी देर बाद वही महिला फिर अपनी बच्ची के साथ उसे सड़क पर घूमती दिखती है। अल्बर्ट उसका पीछा करता है। इस बार महिला चर्च में मिले एक कैटरिंग कारोबारी के साथ घर आती है। बच्ची को सुलाती है। फिर उसके साथ बाहर निकलती है। फिर वापस घर लौटती है और फिर सामने सोफे पर पति की लाश पड़ी है। ये नया शख्स वहां से निकलता नहीं है बल्कि महिला की मदद करने के लिए पुलिस के आने तक रुक जाता है। महिला चाहती भी यही है। लेकिन, अल्बर्ट इस बार भी पुलिस के आने से पहले सीन से लापता है क्योंकि उसका अतीत उसके सामने खड़ा है। इस चोर पुलिस के खेल के बीच ही वह पता लगा लेता है कि आखिर माजरा है क्या..?  इसी पर पूरी फिल्म है इसलिए इस फिल्म को पुरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। सस्पेंस फिल्म देखने वाले दर्शकों को बेहद पसंद आ सकती है। इसलिए फिल्म मेर्री क्रिसमस (Merry Christmas) को पांच स्टार मे से चार स्टार देती हुं।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया