विघ्नहर्ता चेरिटेबल फाउंडेशन ने किया निशुल्क शव वाहन का उद्घाटन

शब्दवाणी समाचार, वीरवार 15 फरवरी 2024, सम्पादकीय व्हाट्सप्प 8803818844, नई दिल्ली। विघ्नहर्ता चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से क्लॉथ मार्किट दिल्ली में निःशुल्क शव वाहन का उद्घाटन किया गया। शव वाहन का उद्घाटन होने से दिल्ली एनसीआर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शव वाहन को संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8368789090, 8368709090 पर सम्पर्क कर सकते हैं। क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने संस्था का कहना है कि इस तरह के शव वाहनों की संख्या भविष्य में ओर बढ़ाई जाएगी। संस्था स्वस्थ राष्ट्र की भावना को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में मरीजों की सेवा के लिए कुछ एम्बुलेंस लाने पर भी विचार कर रही है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान अजय कांत गर्ग, उप प्रधान विकास गुप्ता व सौरभ कनोडिया, महामंत्री सुधीर गर्ग, मंत्री दिनेश चितकारा, सह मंत्री चंचल गोयल, कोषाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मीडिया प्रभारी कपिल अरोरा एवं अक्षय गुप्ता, पी आर ओ राजेश कपूर व संस्था के समस्त साथियों ने भरपुर योगदान किया। समाज सेवा की अगली कड़ी में विघ्नहर्ता निःशुल्क शव वाहन दिल्ली एन सी आर में चलाने जा रही।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी द्वारा हार्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा

22 वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस का हुआ आयोजन

सेंट पीटर्स कॉन्वेंट विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया